शिवसेना हिंदुस्तान ने अमित शर्मा पर हमले की निंदा
दीनानगर (गुरदासपुर)। शिवसेना हिंदुस्तान की बैठक जिला चेयरमैन रमन महाजन (हैपी) और जिला देहाती प्रधान अश्विनी महाजन की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पंजाब यूथ प्रधान हनी महाजन और जिला महासचिव शिवम ठाकुर विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर नेताओं ने युवा प्रदेश प्रभारी अमित शर्मा पर हमलावरों की ओर से किए गए हमले की कड़ी निंदा की। हनी महाजन और रमन महाजन ने कहा कि अमित शर्मा को उनके मोबाइल और सोशल नेटवर्क पर लगातार खालिस्तानी आतंकी संगठनों की ओर से जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। इसके बारे में पुलिस प्रशासन को कई बार लिखित शिकायतें भी दी जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम नहीं किए। इसका फायदा उठाते हुए हमलावरों ने हमला किया। वहीं पुलिस ने थाने में मामूली सा केस दर्ज किया है। इससे पार्टी में काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि दर्ज हुए मामले में धारा 307 दर्ज कर बढ़ोत्तरी न की गई और अमित शर्मा की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई तो हजारों शिवसैनिक इकट्ठे होकर मोहाली पहुंच कर एसएसपी का पुतला जलाएंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला सचिव रजनीश राजू, सचिव लोकेश अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, रिक्की महाजन और तरसेम भी मौजूद थे।
15जीडीआर7-बैठक के दौरान जानकारी देते हुए हनी महाजन व अन्य