ब्रेनी बीयर स्कूल में मनाई बैसाखी
गुरदासपुर। कलानौर रोड स्थित ब्रेनी बीयर स्कूल में प्रिंसिपल सोनिया की अध्यक्षता में बैसाखी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इसमें विशेष तौर पर चेयरमैन डॉ. संजीव सरपाल शामिल हुए। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। डॉ. संजीव सरपाल ने बच्चों और स्टाफ को बैसाखी के त्यौहार की बधाई दी। इस दौरान स्कूल की अध्यापिका वंदना, पारूल, सीमा, रीना, रुपिंदर, पालिका और सुनीता भी मौजूद थीं।
12जीडीआर4- बच्चों और स्टाफ के साथ चेयरमैन डा. संजीव सरपाल