फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को जम कर बरसा बादल, कई चेहरे खिले कई गमगीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमकर बरसे बादल, हवाओं में बढ़ी ठंडक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। जिले में बुधवार देर शाम हलका बूंदाबांदी के बाद जमकर बारिश हुई। इससे मौसम दोबारा सर्द हो गया है। दीनानगर में तापमान 27 डिग्री से 4 डिग्री लुढ़ककर 23 डिग्री पर पहुंच गया है। गुरदासपुर के तापमान में भी 6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। बारिश के कारण सारा दिन बिजली गुल रही। चिकित्सक अरविंद महाजन और डा. लखनपाल ने बदलते हुए मौसम को देखते हुए सर्दी से खुद को बचाकर रखने की सलाह दी है। बच्चों के विशेषज्ञ डा. गुरखेल सिंह कलसी ने कहा कि नवजन्मे बच्चों को गर्म कपड़ों से ढंककर रखें। जितना हो सके मां के शरीर की गर्मी दें। कृषि माहिरों का कहना है कि इस बारिश से गेहूं की फसल को फायदा ही हुआ है। जिन लोगों ने ऊंचे स्थानों पर गेहूं की फसल बीजी है वहां बारिश से फसल को फायदा होगा लेकिन हो सकता है कई किसानों ने गेहूं की जगह मूंगी बोई हो उसके लिए बारिश नुकसानदायक हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें