वार्षिक समारोह की तैयारियों के लिए बैठक
पठानकोट। ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बैठक प्रधान बीडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें एसोसिएशन के वार्षिक समारोह के संबंध में चर्चा की गई। महासचिव बीआर गुप्ता ने बताया कि 22 अप्रैल को एसोसिएशन की ओर से भव्य तौर पर वार्षिक समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड पीके रामपाल मुख्यातिथि के रूप में पहुंचेंगे। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र शर्मा और एसबीआई चीफ मैनेजर प्रदीप भारद्वाज बतौर मुख्य मेहमान शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि समारोह के लिए हरीश महाजन को प्रोजेक्ट चेयरमैन और विनोद मेहता को सहायक प्रोजेक्ट चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस दौरान जनक भारद्वाज, महेंद्र नाथ गुप्ता, राजीव मेहता, सुरेंद्र महाजन, रमेश खोसला, जुगल किशोर शर्मा, तिलक राज शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद थे।।
फोटो -8- पठानकोट मेें बैठक केे दौैरान उपस्थित सदस्य।