छात्राओं को ट्रैफिक नियम बताए
पठानकोट। ट्रैफिक एजुकेशन सेल की ओर से एएसआई देवराज की अध्यक्षता में आर्य गर्ल्स कॉलेज में ट्रैफिक सेमिनार करवाया गया। इसमें विशेष तौर पर एसपी ट्रैफिक सुनीता रानी मौजूद थीं। उन्होंने छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों की पालना करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि ट्रैफिक नियमों की पालना करते हुए वाहन चलाएंगे। इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज हरकृष्ण सिंह, एएसआई देवराज और ट्रैफिक मार्शल विजय पासी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रिंसिपल डॉ. गुरमीत कौर ने गणमान्यों का धन्यवाद किया।
फोटो -7- पठानकोट में छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करते अधिकारी।