स्वस्थ जीवन खुशहाल जीवन का आधार : प्रवीण कुमार
तरनतारन। पीके माइंड पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में स्वस्थ जीवन खुशहाल जीवन अभियान के अंतर्गत माइंड पावर ट्रेनिंग क्लास का शुभारंभ किया गया। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रवीण कुमार और ज्योति चौधरी ने बताया कि विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, उनके बेटे डॉ. संदीप अग्निहोत्री और डॉ. ज्योति अग्निहोत्री के सहयोग से यह कोर्स बिना खर्च के करवाया जा रहा है। इसमें लोगों को थीटा हिलिंग प्राण धारणा मेडिटेशन और अपने गुस्से को नियंत्रित करने के टिप्स दिए जाते हैं। डायरेक्टर प्रवीण कुमार ने शहरवासियों से अपील की कि वह इस कोर्स से जुड़कर अपनी जिंदगी को बेहतर बनाएं। इस दौरान सानिया चौधरी, कुलदीप कौर और जगजीत सिंह मौजूद थे।