मीरथल में आग लगने से युवक झुलसा
पठानकोट।
गांव मीरथल में सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक बुरी तरह झुलस गया। उसे परिजनों के सहयोग से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है। अस्पताल के डॉक्टरों ने जब पीड़ित की हालत देखी तो उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया।