बिजली मुलाजिमों ने की रोष रैली
गुरदासपुर। वेतन न मिलने के रोष स्वरूप बिजली मुलाजिमों ने सांझे फोरम पंजाब के आह्वान पर शहरी सब डिविजन में इंजी. कुलवंत राय की अध्यक्षता में रोष रैली की। इसमें सूबे के वित्त सचिव सुरिंदर पप्पू, बार्डर जोन प्रधान भुपनेश, सर्कल प्रधान जेई कौशल इंजी. दिलबाग सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। बिजली मुलाजिमों ने कहा कि वेतन न मिलने से उन्हें घर चलाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार और पावरकॉम मैनेजमेंट को चेतावनी दी कि अगर वेतन न मिला तो कार्यालय का कार्य ठप कर संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और पावरकॉम मैनेजमेंट को होगी। इस मौके पर बलवंत सिंह, कश्मीर सिंह, बलजीत सिंह रंधावा, बलकार सिंह, प्रकाश चंद, राज कुमार, गगन कुमार, विकास, ध्यान सिंह, नीलम कुमारी, वरुण कुमार, मुकेश कुमार, सुखदेव, पवन कुमार, अनिल कुमार, रुप लाल और नरिंदर सिंह भी मौजूद थे।
01जीडीआर1-पंजाब सरकार और पावरकाम मैनेजमेंट के खिलाफ अपना रोष जताते बिजली मुलाजिम।