हिंदू नेता सुधीर सूरी की जेल से हुई रिहाई
लगातार हो रहे प्रदर्शन के बाद किया रिहा, एक महीने रहे जेल में
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
हिंदू समाज की आवाज बुलंद करने वाले नेता सुधीर सूरी को आखिर सरकार ने विभिन्न पार्टियों की ओर से किये जा रहे रोष धरनों के आगे झुकते हुए उन्हें रिहा कर दिया। सुधीर सूरी ने 1 महीने जेल में व्यतीत किया। उनकी रिहाई को लेकर पूरे पंजाब भर में अलग-अलग स्थानों पर अलग अलग तरीके से उनकी रिहाई को लेकर प्रदर्शन किए गए। जिससे सरकार ने उन की रिहाई में सहयोग करते हुए उन की रिहाई करवाई। शिवसेना महासंग्राम का एक शिष्टमंडल उनको जेल में लेने के लिए गया जिसमें शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत प्रमुख रवि शर्मा, शिव सेना पंजाब से उत्तर भारत चेयरमैन सतीश महाजन, रजनीश कालू आदि मौजूद थे । रिहा होने के बाद सुधीर सूरी ने कहा कि पंजाब में हिंदुओं का अस्तित्व गिराने की जो कामयाब कोशिश की जा रही है वह किसी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। मौके पर स्थित सतीश महाजन, रवि शर्मा और रजनीश कालू ने संयुक्त रूप में सुधीर सूरी की रिहाई को लेकर जो संगठनों ने संघर्ष किया उनका दिल से धन्यवाद किया। मौके पर सतीश महाजन ने बताया कि जिन संगठनों ने सूरी साहिब की रिहाई को लेकर प्रदर्शन किए है उनका धन्यवाद करने के लिए उनके स्थानों पर जाया जाएगा। इस मौके पर सतीश महाराज ने बताया कि जो प्रोटेस्ट हिमाचल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात आदि क्षेत्रों में हुए हैं हम उनके भी धन्यवादी हैं। इस मौके पर नरोत्तम, संजीव शर्मा, कुलदीप शर्मा विक्रम, विक्रांत, राजीव आदि शामिल थे
फोटो-04- शिवसेना महासंग्राम का शिष्टमंडल सुधीर सुरी को लेकर आते हुए ।