फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

१५ अगस्त को जिले में खुलेंगे 12 मोहल्ला क्लीनिक : जौड़ामाजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि डॉक्टर मरीजों को ब्रांडेड दवाओं की जगह दवाओं के साल्ट लिखकर दें, ताकि मरीजों का आर्थिक शोषण न हो सके। सरकार इस बात को यकीनी बनाएगी कि कोई भी डाक्टर दवाओं के ब्रांड नाम न लिखे। सेहत मंत्री अमृतसर दौरे के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्थानीय सिविल अस्पताल, गुरु नानक अस्पताल और सरकारी डेंटल कॉलेज का निरीक्षण किया वहां की कमियों की जानकारी हासिल की और प्रबंधों में सुधार करने के लिए डॉक्टरों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक आदेश भी दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने पिंक प्लाजा में स्थापित किए जा रहे मोहल्ला क्लीनिक की भी समीक्षा की और बताया कि 15 अगस्त से जिले में 12 मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए जाएंगे।
इससे पहले उन्होंने हरमंदिर साहिब और श्री दुर्ग्यिाना मंदिर में मत्था टेका व सुख शांति के लिए अरदास भी की। एसजीपीसी के अधिकारियों ने सेहत मंत्री को हरमंदिर साहिब के सूचना केंद्र में सम्मानित किया वहीं दुर्ग्यिाना प्रबंधक कमेटी की ओर से भी सेहत मंत्री को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल अस्पताल का दौरा कर इलाज के लिए आए लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर अस्पतालों में सभी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी और मरीजों को बाहर से कोई दवा नहीं लेनी पड़ेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ बैठक कर रिक्त पदों की जानकारी ली और रिक्त पदों को जल्द भरने का आश्वासन दिया।
स्वास्थ्य मंत्री ने पिंक प्लाजा में स्थापित किए जा रहे मोहल्ला क्लीनिक की भी समीक्षा की और बताया कि 15 अगस्त से जिले में 12 मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। प्रत्येक मोहल्ला क्लिनिक में चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, क्लिनिक सहायक आदि पैरा मेडिकल स्टाफ भी होगा। इन मोहल्ला क्लीनिकों में सामान्य बीमारियों, एक्सीडेंट के लिए प्राथमिक उपचार की सुविधा रोगियों को दी जाएगी। मोहल्ला क्लीनिकों में मरीजों के पंजीकरण और रिकॉर्ड रखने के लिए एक आईटी प्रणाली विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक डॉ. अजय गुप्ता, डीआरएम डॉ. अवनीश, एमडी पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन नीलिमा, डायरेक्टर हेल्थ डॉ. रंजीत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. चरणजीत सिंह, संयुक्त सचिव आम आदमी पार्टी जरनैल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें