फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 से 15 अगस्त तक काले बिल्ले लगाकर रोष जताएंगे पनबस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
10 सिंतबर से तक हड़ताल पर जाएंगे रोडवेज और पनबस कर्मी
विज्ञापन

10 से 15 अगस्त तक काले बिल्ले लगाकर रोष जताएंगे पनबस कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पंजाब रोडवेज पनबस कंट्रैक्टर वर्कर यूनियन की ओर से प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल व प्रदेश जनरल सचिव बलजीत सिंह गिल की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि यूनियन ने मांगों को लेकर पिछले दिनों तीन दिन हड़ताल की थी, लेकिन ट्रांसपोर्ट विभाग ने कोई भी मांग नहीं मानी। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि यूनियन द्वारा 10 से लेकर 15 अगस्त तक काले बिल्ले लगाकर सरकार के विरूध रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। वहीं 15 अगस्त को काले कपडे़ पहनकर पंजाब के सभी शहरों में रोष मार्च निकाले जाएंगे तथा 28 अगस्त को डायरेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। वहीं 10 सिंतबर को पंजाब के सभी बस स्टैंड बंद कर मुकम्मल हड़ताल करके रैलियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल के दौरान प्रशासन द्वारा मांगें न मानी गई तो हड़ताल अनियमित समय तक हो सकती है। हमारी मांगों में वर्करों को बिना शर्त पक्का करना, बराबर कार्य, बराबर वेतन लागू करना, वर्कर की मौत पर दस लाख की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देना, किलोमीटर स्कीम बंद करना शामिल हैं। इस मौके पर प्रधान सुखविंद्र सिंह, महासचिव कमल ज्योति, राजकुमार, चेयरमैन दिलबाग सिंह, बलवीर सिंह, बलविंद्र सिंह, जतिंद्र, बलविंद्र सिंह, कमल, राज कुमार थे।

फोटो:-6-सरकारके खिलाफ रोष जताते ज्वाइंट एक्शन कमेटी के पदाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें