फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास दरिया में घड़ियाल मिले सुरक्षित : महांवीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यास दरिया में घड़ियाल मिले सुरक्षित : महांवीर सिंह
विज्ञापन

बटाला। ब्यास दरिया में कीड़ी अफगाना शुगर मिल का शीरा मिलने से बड़ी तादात में मछलियां और औैर जल जीव मर गए हैं। हालांकि वन और जंगली जीव सुरक्षा विभाग की ओर से ब्यास दरिया में छोडे़ गए घड़ियाल सुरक्षित मिले हैं। इस बात की पुष्टि रविवार को वन और जंगली जीव सुरक्षा विभाग के सीनियर अधिकारी महांवीर सिंह (आईएफएस) ने की। उन्होंने बताया कि ब्यास दरिया के गगड़ेवाल इलाके में विभाग की टीमों ने घड़ियालों की खोज कर ली है, जो बिल्कुल सही है। साथ ही टीमें ब्यास दरिया में दुर्लभ प्रजातियों की डोलफिन मछलियों की खोज कर रही है, उम्मीद है कि दो दिनों में उनका पता लगा लिया जाएगा। महांवीर ने बताया कि टीमों की ओर से खोज जारी है, ताकि जल जीवों के हुए नुकसान का सही अंदाजा लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि दरिया से निकली मरी हुईं मछलियों को बिल्कुल न खाएं और न ही लोग पशुओं को ब्यास दरिया का पानी पिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें