फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूद्धारा सिंह सभा अबरोल नगर पठानकोट में गुरमति समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा सिंह सभा अबरोल नगर गुरमति समागम
विज्ञापन

पठानकोट। सरबत खालसा धार्मिक संस्था की ओर से गुरुद्वारा सिंह सभा अबरोल नगर में गुरमति समागम करवाया गया। इसका नेतृत्व संस्था के मुख्य प्रबंधक जत्थेदार गुरदीप सिंह गुलाटी ने किया। इसमें पंथ प्रसिद्ध कथावाचक और प्रचारक भाई गुरप्रीत सिंह तरनतारन वालों ने गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी की व्याख्या करते हुए संगतों को गुर इतिहास से अवगत करवाया। वहीं भाई दातार सिंह के रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। समागम के अंत में गुरु घर का अटूट लंगर भी बांटा गया। इस दौरान मुख्य वक्ता मास्टर चन्नण सिंह, प्रिंसिपल मस्सा सिंह रंधावा, हरभजन शर्मा जिला प्रधान अकाली दल, हरजिन्दर सिंह खालसा, जत्थेदार सेवा सिंह, परमजीत सिंह सहायक वक्ता, नरिंदर सिंह वालिया, एडवोकेट जगदीश सिंह, किशन सिंह, तीर्थ सिंह, रत्न सिंह, काउंसिलर मनजीत कौर, सुच्चा सिंह, गुरदयाल सिंह कलेर, गुरशरन सिंह, एडवोकेट जगदीश सिंह सैनी, तेजविंदर सिंह, किरपाल सिंह, बलबीर सिंह खालसा मौजूद थे।

फोटो 08, समागम दौरान उपस्थित संगत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें