फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन कल्याण सेवा समिति की ओर से चलाया गया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दो तरह के डस्टबिन इस्तेमाल करने का आग्रह
विज्ञापन

जन कल्याण सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
नगर निगम के अधीन पड़ते वार्ड नंबर 33 में जन कल्याण सेवा समिति की तरफ से नगर निगम व वार्ड पार्षद रेनू शर्मा के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के द्वारा समिति सदस्यों की तरफ से जहां वार्ड की विभिन्न गलियों में सफाई की गई। वही वार्ड के लोगों को स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई रखने के लिए जागरुक किया गया। इस दौरान समिति के प्रधान आरके खन्ना व चेयरमैन विजय पासी ने लोगों को घरों में दो प्रकार के डस्टबिन रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों में कूड़ा डालने के लिए दो तरह के डस्टबिन का इस्तेमाल करे एक डस्टबिन में गीला कूड़ा और दूसरे में सूखा कूड़ा डालें। उन्होंने कहा कि अपने घरों व आसपास सफाई रख कर लोगों विभिन्न प्रकार की बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं। अंत में उन्होंने नगर निगम की तरफ से सफाई अभियान में सहयोग देने के लिए सुपरिंटेंडेंट इंदरजीत सिंह का धन्यवाद किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद रेनू शर्मा, राजू शर्मा, बलविंदर कुमार, विजय पासी, राकेश खन्ना उपस्थित थे।
फोटो :9, समिति के सदस्यों ने लिया अभियान में हिस्सा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें