रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव
पठानकोट।
रेलवे क्रासिंग 149 पर दौलतपुर क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास एक बुजुर्ग का शव मिला है। जीआरपी पठानकोट कैंट ने मामला दर्ज कर शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। जीआरपी कैंट के हवलदार अनिल कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे रेलवे लाइनों के पास शव होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि उसने ग्रे कलर का स्वेटर पहना हुआ था। उम्र 65 के आसपास थी। शव को पहचान के लिए 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उसके बाद उसका सरकारी तौर पर संस्कार करवा दिया जाएगा।