फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर बकरा ले जाने वाले वायरल वीडियों के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर बकरा ले जाने वाले दो लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

नियम तोड़ने पर रोका तो ट्रैफिक पुलिस का बनाया गलत वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पिछले दिनों बाइक पर बकरा ले जा रहे दो व्यक्तियों को ट्रैफिक पुलिस की ओर से समझाए जाने के बावजूद उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने रैश ड्राइविंग और पशु क्रूरता के आरोप में मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस संबंध में थाना सिटी के तहत पड़ती चौकी बस स्टैंड के एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि ट्रैफिक स्टाफ बटाला के एएसआई गुरवंत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह साथी कर्मचारियों के साथ डेरा रोड पुल पर वाहनों के कागजों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो लोगों को आते देखा, जिन्होंने बीच में एक बकरा रखा हुआ था। वह लोग तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर लापरवाही के साथ आ रहे थे। बीच में बकरे की मोड़ कर गलत तरीके से बैठाया हुआ था। जब उन्होंने उन मोटरसाइकिल सवारों को रोककर उन्हें समझाना चाहा तो मोटरसाइकिल सवार नरिंदर सिंह उनकी वीडियो अपने मोबाइल पर बनाने लग गया और गलत वीडियो वायरल कर दिया। तभी दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से भाग निकले। मोटरसाइकिल सवार इन आरोपियों की पहचान नरिंदर सिंह और गोरा मसीह निवासी राएचक के रूप में हुई है। इनके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें