सीमा पार गए युवक को पाक रेंजरों ने बीएसएफ को सौंपा
तरनतारन। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ को पाक रेंजरों ने मध्यप्रदेश निवासी व्यक्ति को काबू कर सौंपा है। आरोपी के खिलाफ थाना खालड़ा में केस दर्ज कर लिया गया है। सेक्टर खालड़ा में तैनात बीएसएफ की 87वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश चौधरी ने बताया कि मध्यप्रदेश के जिला छत्रपुर अंतर्गत आते गांव पाहरा (थाना गोरीहर) निवासी राजन पुत्र नत्थूराम रात 11:20 मिनट पर तारा सिंह क्षेत्र से बार्डर पार करके पाक चला गया। पाक रेंजरों ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ के बाद पाक रेंजरों ने उसे बीएसएफ के सुपुर्द कर दिया। असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश चौधरी ने बताया कि पाक रेंजरों की ओर से राजन को बीएसएफ को सौंपते ही इसकी खबर पुलिस हेड क्वार्टर दी गई।