पावरकॉम की बेरुखी के खिलाफ दुकानदारों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। पावरकॉम की बेरुखी के चलते भावी दुर्घटना से भयभीत दुकानदारों ने पावरकॉम के विरुद्ध हनुमान चौकपर प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकानदारों पवन शर्मा, गुलशन महाजन, गौरव महाजन, विक्की महाजन ने बताया कि उनकी दुकानों के ऊपर से 11 केवी हाईवोल्टेज के तार गुजरते हैं जो काफी ढीले हैं। दुकानदारों ने बताया कि अब जब मानसून का मौसम व आंधी आने का भय है तो कभी भी तारें उलझकर दुर्घटना का कारण बन सकती हैं क्योंकि यहां पर अधिकतर दुकानें कपड़े, मनियारी की हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस संबंधी कई बार पावरकॉम के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन कोई ढीले तारों को ठीक नहीं कर रहा। उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि किसी अप्रिय घटना से पूर्व हाई वोल्टेज की तारों को ठीक किया जाए।