फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुबेला संबंधी वायरल विडियों फैलाने वालों के खिलाफ करेगें कारवाई-सिवल सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुबेला संबंधी अफवाह फैलाने वालों पर करेंगे कार्रवाई: सिविल सर्जन
डब्ल्यू एचओ की डाक्टर ने कहा दुनिया में किसी भी जगह बैन नही यह वैक्सीन
लोगों का भ्रम दूर करने के लिए सबसे पहले अपने बच्चों को टीका लगाएंगे डाक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
पिछले कई दिनों से वायरल हो रही वीडियो जिसमें रुबेला और खसरे के संबंध में विरोध में आई विडिय पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सिविल सर्जन किशन चंद ने कहा कि यह विडियो बनाने तथा फैलाने वालों के खिलाफ डीसी से मिलकर एसएसपी को लिखित में कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वीडियो में गलत अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में सिविल सर्जन ने बताया कि भारत में हर साल करीब 50 हजार मौतें रुबेला तथा खसरे से हो रही हैं। रुबेला वायरस से गर्भवती औरतों के पहले 3 माह दौरान इंफेक्शन होने के साथ गर्भपात हो जाता है और नवजन्मे बच्चे में जन्मजात रोग जैसे अंधापन, बहरापन, दिल की बीमारियां और मंदबुद्धि होने का खतरा बना रहता है। इस बीमारी को खत्म करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संस्था की देखरेख में पूरे भारत में 9 महीने से 15 साल तक के बच्चों को खसरे और रुबेला के टीके लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह टीका महंगा होने के कारण सभी लोग इसे नहीं लगा सकते। इसलिए सरकार की ओर से यह टीका मुफ्त में लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक पूरे भारत में 8 करोड़ बच्चों को यह टीका लग चुका है। लोगों से अपील की कि वह इस मुहिम को सफल बनाएं और बिना डरे बिना किसी संकोच के अफवाहों पर ध्यान मत दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें