फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीआरसी सदस्यों ने एसपी हैडक्वार्टर के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीआरसी सदस्यों की एसपी हेडक्वार्टर से बैठक
विज्ञापन

पठानकोट। शहर में दिन-प्रतिदिन ट्रैफिक की समस्या विकराल रूप ले रही है। इस वजह से अन्य वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह बात मलिकपुर स्थित एसएसपी कार्यालय में कम्यूनिटी पुलिस रिसोर्स सेंटर के नोडल अफसर आईपीएस एसपी हेडक्वार्टर भगीरथ सिंह मीणा के साथ समूह सदस्यों ने बैठक के दौरान कही। उन्होंने एसपी भागीरथ सिंह मीणा को बताया कि जालंधर-जम्मू बाईपास पर चालक गलत दिशा में वाहन चलाते हैं। इस वजह से कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। अगर जिला पुलिस ने जल्द इस ओर ध्यान न दिया तो इसके नतीजे गंभीर हो सकते हैं। उक्त मार्ग पर ट्रैफिक एजुकेशन सेल गलत दिशा में वाहन चलाने वालों को ट्रैफिक सेमिनार लगाकर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी कर चुका है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस को अब चाहिए कि लोगों को समझाने के बजाय कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे। सीपीआरसी के सदस्यों को आश्वासन देते हुए एसपी हेडक्वार्टर भागीरथ सिंह मीणा ने कहा कि वह इस ओर ध्यान देंगे। इस दौरान एसपी ट्रैफिक सुनीता रानी, पवन कुमार, राजेंद्र कुमार, लखविंदर सिंह, देशराज, विजय पासी, संजीव कुमार, विक्रमजीत सिंह, सुभाष सिंह, अमरजीत सिंह और जनक राज भी मौजूद थे।

फोटो 3, बैठक के दौरान सीपीआरसी के सदस्य व अन्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें