बार एसोसिएशन ने हड़ताल कर रखा कामकाज ठप
गुरदासपुर। पंजाब बार एसोसिएशन के आह्वान पर गुरदासपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एक दिन की हड़ताल की। इस दौरान बार का कामकाज पूरी तरह से ठप रखा। इसकी अध्यक्षता प्रधान प्रदीप कुमार ने की। इस मौके पर वकील प्रदीप कुमार और वकील मुनीष कुमार ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से प्रोफेशनल टैक्स जो वकीलों, सीए, डॉक्टरों व अन्य प्रोफेशनल कार्य करने वालों पर लगाया गया है उसका वह पूर्ण रुप से विरोध करते हैं। उन्होंने बताया कि हम प्रोफेशनल लोग पहले भी आयकर रिटर्न भर रहे हैं। वहीं पंजाब सरकार की ओर से 2400 रुपये सालाना अतिरिक्त टैक्स लगा कर तुगलकी फरमान जारी किया गया है। इससे मिडिल क्लास वालों व अन्यों पर यह अतिरिक्त बोझ पड़ा है। इस दौरान ओंकार सिंह सोढ़ी, बहादुर सिंह, एसएस वाहला, संदीप चौधरी, करण वालिया और वरुण गोसाईं मौजूद थे।
28जीडीआर8- कामकाज ठप्प कर ज्यूडिशियल कंपलैक्स के बाहर रोष प्रर्दशन करते वकील