फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में नाम कमा रहे शहर के एक्टर को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में नाम कमा रहे शहर के एक्टर को सम्मानित किया
विज्ञापन

पठानकोट। श्री ब्राह्मण सभा पठानकोट के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भगवान परशुराम हाल में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें बॉलीवुड में बतौर एक्टर अच्छा नाम कमा रहे शहर के अभिनेता एश्वर्य शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऐश्वर्या शर्मा ने श्री ब्राह्मण सभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से मुझे प्यार व सम्मान दिया गया है इसी प्रकार मैं भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में विशेष मुकाम हासिल कर अपने शहर, समाज व परिवार की प्रतिष्ठा को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। इस सम्मान समारोह में ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

फोटो -7- पठानकोट में अभिनेता एश्वर्य शर्मा को सम्मानित करते हुए ब्राहमण सभा के सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें