‘बिना लाइसेंस के पटाखे न बेचें दुकानदार’
बटाला। डीएसपी सुच्चा सिंह ने रविवार को जारी एक प्रेस रिलीज में बताया है कि पटाखे बेचने का अधिकार केवल लाइसेंस धारकों को ही होगा। कोई भी दुकानदार बिना लाइसेंस के पटाखे न बेचें। किसी भी दुकानदार को दुकानों के बाहर और रेहड़ियां लगाकर पटाखे बेचने की इजाजत नहीं दी जाएगी। डीएसपी ने बताया कि पटाखे सिर्फ दिवाली की रात को 6.30 बजे से 9.30 बजे तक चलाएं जाएं। आदेशों की उलंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।