फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरा व खैरा के बीच बंद कमरे में हुई मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरा और ब्रह्मपुरा की बंद कमरे में हुई मीटिंग
विज्ञापन

दो घंटे चली इस बैठक में लोकसभा व एसजीपीसी चुनाव पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। आगामी लोकसभा चुनाव में अकाली दल (बादल ) व भाजपा को छोड़ सभी विपक्षी पार्टियों का महा गठबंधन बनाने की कवायद नव गठित पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैरा ने शुरू कर दी है। इस सिलसिले में खैरा ने शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के प्रधान और सांसद रनजीत सिंह ब्रह्मपुरा के साथ निवास स्थान पर बैठक की। दोनों नेताओं के बीच लगभग दो घंटे तक बंद कमरे में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व अकाली भाजपा को हराने के लिए चर्चा हुई। इस बैठक में ब्रह्मपुरा ने दो दिन पहले आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान के साथ हुई बैठक का ब्योरा भी सांझा किया। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत करने से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार खैरा ने ब्रह्मपुरा से आम आदमी पार्टी से दूरी बनाने का आग्रह करते हुए कल जालंधर में पंजाब लोकतांत्रिक गठबंधन की होने वाली बैठक में भाग लेने का न्योता भी दिया। इसमें दोनों नेताओं ने एसजीपीसी चुनाव पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं का मानना है की एसजीपीसी का चुनाव लोकसभा चुनाव के बाद होगा। इसलिए पहले लोकसभा का चुनाव मिलकर लड़ा जाए, उसके बाद एसजीपीसी चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी। दोनों नेताओं ने एसजीपीसी को बादल परिवार से मुक्त करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें