फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला अकरपुरा के युवक की बिजली की तार से करंट लगने से हुई मौत का

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो कर्मचारी मुअत्तल
विज्ञापन

मामला अकरपुरा के युवक की बिजली की तार से करंट लगने से हुई मौत का
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। एक्सईएन पॉवरकाम बटाला-2 मोहतम सिंह ने बताया कि बुधवार को गांव अकरपुर के युवक की बिजली की तार से करंट लगने से मौत हो गई थी। उसके कारणों की विभाग द्वारा जांच की जा रही है और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो कर्मचारियों को तुरंत मुअत्तल कर दिया गया है। एक्सईएन मोहतम सिंह ने बताया कि उप मंडल अफसर पंजाब स्टेट कार्पोरेशन कोटली सूरत मल्ली की रिपोर्ट के अनुसार बलजीत सिंह (24) और हरविंदर सिंह दोनों निवासी गांव अकरपुरा बिजली के करंट की चपेट में आ गए थे, जिस कारण बलजीत सिंह की मौत हो गई थी और हरविंदर सिंह जख्मी था। उन्होंने बताया कि जहां यह हादसा हुआ है, वहां पर 100 केवी ट्रांसफार्मर तेजा सिंह की सप्लाई चलती है। इस ट्रांसफार्मर की भगवंत सिंह की मोटर को जाती एलटी की तारें नीचे और ढीली थी। लेकिन खप्तकार द्वारा विभाग को शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। वहां तैनात कर्मचारी गुरवेल सिंह सहायक लाइनमैन और हरदेव सिंह लाइनमैन जो इसी गांव के हैं, उनके द्वारा भी कोई सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं दी गई। अगर यह कर्मचारी समय पर नीचे तारों को ऊंचा करने के लिए कार्रवाई करते तो हादसा टक सकता था। इसलिए उक्त दोनों कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप के तहत सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में ओर भी जो कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें