शहीद मनदीप का श्रद्धांजलि समारोह आज
गुरदासपुर। पुलवामा जिले के चिनार गांव में आतंकियों से लड़ते हुए में 10 दिन पहले शहीद हुए गांव खुदादपुर के वीर सैनिक मनदीप कुमार श्रद्धांजलि समारोह सोमवार को होगा। शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने बताया कि शहीद का अंतिम अरदास व श्रद्धांजलि समारोह 21 मई को इनके पैतृक गांव खुदादपुर में आयोजित किया जाएगा। शहीद कांस्टेबल मनदीप कुमार का जन्म 6 अप्रैल 1991 को माता कुंती देवी व पिता नानक चंद के घर हुआ। स्वामी स्वरूपानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुदादपुर से 12वीं कक्षा पास करने के बाद मनदीप मार्च 2011 में सीआरपीएफ की 182 बटालियन में भर्ती होकर देश सेवा में जुट गये। ऑपरेशन के दौरान पत्थरबाज आतंकियों की ढाल बनकर सामने आ गए और आतंकियों ने उनकी ओट में मनदीप को निशाना बनाया।
फोटो कैप्शन 7 शहीद कांस्टेबल मनदीप कुमार की फाइल फोटो