रेलवे स्टेशन पर चलाई सफाई मुहिम
पठानकोट। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रधएश उपाध्यक्ष नरेंद्र परमार की अध्यक्षता में पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर 99वां और पूरे जिले में 220वां स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर अनिल वासुदेवा शिरकत की। उन्होंने सबके साथ मिलकर के स्टेशन परिसर और पार्क की सफाई की। सभी ने नरेंद्र परमार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया और बधाई दी। इस मौके पर जिला महामंत्री विपिन महाजन, अमित शर्मा, संजीव सहोता, गोवर्धन गोपाल, जसवंत सिंह पटियाल, मंजू गुप्ता, संजीव कश्यप, करण कल्याण, सुरेंद्र पाल भगत, प्रेम चोपड़ा, विश्व बंधु शर्मा, रीता सिंह, सतीश कुमार, पंकज गौर, संगीता परमार, मीनू कुमारी मौजूद थीं।