फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएंडएम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में नौवें जॉब फेयर में 300 स्टूडेंट्स का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जॉब फेयर में 45 कंपनियों ने हिस्सा लिया
विज्ञापन

एएंडएम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में नौंवे जॉब फेयर में 300 स्टूडेंट्स का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट
एएंडएम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट मे नौंवे जॉब फेयर ‘नियोजन 2018’ का आयोजन अध्यक्ष मोहित महाजन, उपाध्यक्ष अक्षय महाजन, महासचिव सोनू महाजन, कंप्यूटर कालेज की डायरेक्टर डॉ. रेणुका महाजन, प्रबंधन कालेज की डायरेक्टर डॉ. पूजा ओहरी के निर्देशानुसार किया गया। जॉब फेयर का शुभारंभ विधायक अमित विज व कांग्रेस लीडर आशीष विज द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। जॉब फेयर में मुख्यत: 45 कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिसमें अलग अलग विभागों में पढने वाले विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और कुल 1000 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण करवाया। इंटरव्यू के मुख्य चरणों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 300 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इस अवसर पर विधायक अमित विज को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

फोटो 3, विधायक अमित विज को स्मृति चिन्हं देकर सम्मानित करते हुए।
फोटो 3ए, जॉब फेयर के दौरान विद्यार्थी अपना पंजीकरण करवाते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें