वेतन न दिया तो आज से कामकाज भी करेंगे ठप
पठानकोट। स्वच्छ भारत सफाई मजदूर यूनियन की लंबित वेतन को लेकर मंगलवार को भूख हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी। इसका नेतृत्व वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान धर्मेंद्र ठाकुर ने किया। इसमें स्वच्छ भारत सफाई मजदूर यूनियन समेत 5 यूनियनों के 5-5 कर्मचारी ने 9 घंटे की भूख हड़ताल की। वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी न हुईं तो बुधवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल और कामकाज ठप किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। वहीं स्वच्छ भारत सफाई मजदूर यूनियन की ओर से सीटू यूनियन के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि हड़ताल में शामिल हो कर उनका समर्थन करे। इस मौके पर जितेंद्र सिंह चिना, प्रमिंद्र सिंह, ओंकार सिंह, विनोद कुमार, पंकज, सिकंदर व अन्य मौजूद थे।
फोटो--04,पठानकोट में वेतन न मिलने को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे यूनियनों के सदस्य।