फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द वेतन जारी नहीं किया तो संघंर्ष करेंगे ओर तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन जल्द जारी न करने पर दी संघर्ष तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन

पठानकोट। शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक यूनियन की ओर से ब्लॉक प्रधान की अगुवाई में शिमला पहाड़ी में बैठक आयोजित की गई। इसमें शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों को आ रही मुश्किलों के बारे में चर्चा की गई। ब्लॉक प्रधान ने कहा कि शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों को बीते पांच माह से सरकार की ओर से वेतन जारी नहीं किया गया। इस वजह से अध्यापकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इससे घर का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह बीते 10 से 12 सालों से रेगुलर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार ने न तो उन्हें रेगुलर किया और न ही मुश्किलों का निपटारा किया। उन्होंने कहा कि वह सरकार से मांग करते हैं कि शिक्षा प्रोवाइडरों को अगर जल्द से रेगुलर न किया गया तो इसका परिणाम सरकार को आगामी लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ सकता है। इस दौरान मुनीश शर्मा, योगेश्वर, संदीप, अजय सिंह, कविता, संतोष कुमारी व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें