फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी मुलाजिमों और हेल्परों ने फूंका वित मंत्री बादल का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के वित्त मंत्री पर उनका 100 करोड़ रुपये दबाने का आरोप
विज्ञापन

आंगनबाड़ी मुलाजिमों और हेल्परों ने फूंका वित्त मंत्री बादल का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
काहनूवान।
ब्लाक काहनूवान के गांव गिल मंज में आंगनबाड़ी मुलाजिमों और हेल्परों ने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का पुतला फूंककर रोष जताया। इस दौरान नेता जतिंदर कौर ने कहा कि सरकार ने उनसे चुनावों में बड़े-बड़े वादे किये थे, लेकिन अब सरकार अपने वादों से भाग रही है और आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने के इरादे बना रही है। जिसकी मिसाल प्री-नर्सरी सरकारी स्कूलों में करवाने के लिए शिक्षा विभाग को तैयार किया गया है। कई महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिल रहे। पंजाब के वित्त मंत्री ने उनका 100 करोड़ रुपये दबाया हुआ है। जिसमें मासूम बच्चों का राशन, मान भत्ते, वर्दियां, टीए, स्टेश्नरी का सामान, कुर्सियां किराया और अन्य खर्चे भी रोके हुए हैं। दिल्ली में उनके साथियों को 10 हजार रुपये मिल रहे है और हरियाणा में भी पंजाब से अधिक मान भत्ता आंगनबाड़ी वर्करों को मिल रहा है। इस मौके पर गुरजिंदर कौर, दलबीर कौर, अमृतपाल कौर, कुलदीप कौर, सुरजीत कौर, गुरप्रीत कौर, हरदीप कौर, सरबजीत कौर, निर्मल कौर, परमजीत कौर उपस्थित थे।

24जीडीआर7- गांव गिल मंज में वित्त मंत्री पंजाब का पुतला जलाते हुए आंगनवाड़ी वर्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें