ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत
पठानकोट। जीआरपी ने सुजानपुर के साथ लगते गांव अजीजपुर के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक से एक बुजुर्ग का शव बरामद किया। मृतक की पहचान नेक राम (65 निवासी अजीजपुर के रूप में हुई। माधोपुर जीआरपी चौकी इंचार्ज नत्था सिंह ने बताया शुरूआती जांच में सामने आया है कि नेक राम खुले में शौच के लिए गया था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत का शिकार हुआ। उन्होंने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर ने सूचित किया था कि ट्रैक शव पड़ा है। इस पर वह मौके पर पहुंचे। वहां मृतक के परिजनों ने बताया कि नेकराम शौच के लिए गया था। तभी वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।