फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के सेना शिविर में हुए आंतकी हमले के विरोध में किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

पठानकोट। राष्ट्रीय हिंदू सेना जिला पठानकोट ने जिला अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जम्मू के सेना शिविर में हुए आतंकी हमले के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया। जिसमें संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश कालू विशेष तौर पर उपस्थित हुए। रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश कालू ने कहा की अब बहुत हो चुका है। आखिर कब तक हम अपने सैनिकों को आतंकियों के हाथों शहीद होते देखते रहेंगे। उन्होंने कहा की पिछले 70 वर्षों से जब से पाकिस्तान बना है, तब से उसने भारत समेत दुनिया भर के देशों में आतंक घटनाओं को अंजाम दिया। संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश कालू ने आंतकी हमले में शहीद हुए सैनिको के परिवार के प्रति सवेंदना प्रकट की तथा केन्द सरकार से पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी तुरंत करवाई की मांग की। इस अवसर पर महासचिव पंजाब बब्बू ठाकुर, वरिष्ठ नेता छज्जू राम, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह, ब्लॉक महासचिव श्रवण कुमार, युवा मण्डल अध्यक्ष नवजोत सिंह ,युवा नेता विकास धीमान, शम्मी कुमार, संदीप कुमार,बॉबी कुमार, तरुण धीमान, अनिल कुमार, राहुल मेहरा, सन्नी कुमार, तन्नू कुमार, मार्शल ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया।

फोटो 03, पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय हिन्दू सेना के सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें