फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पार से फेंकी गई 10 किलो हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। देहात पुलिस ने सीमावर्ती गांव कक्कड़ में लगी कंटीली तार के उस पार से पाकिस्तानी तस्करों की ओर से फेंकी गई दस किलो हेरोइन के साथ आरोपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। दविंदर अमृतसर के कस्बा मानवाला का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक महिंद्रा एसयूवी और दो मोबाइल भ़ी बरामद किए हैं। पूछताछ में दविंदर ने स्वीकार किया कि पाकिस्तानी तस्करों की ओर से सीमावर्ती गांव कक्कड़ की कंटीली तारों से इस पार हेरोइन फेंकी गई थी। आईजी बॉर्डर रेंज एसपीएस परमार की ओर से जारी बयान के अनुसार दविंदर सिंह उन लोगों के साथ जुड़ा हुआ था जो कंटीली तार के उस पर किसानंो की जमीन के गड्डे भरने के लिए जेसीबी का प्रयोग करते थे। दविंदर सिंह इन लोगों से सीमा पार से फेंकी गई हेरोइन को इस पार मंगवाता था। परमार के अनुसार दविंदर सिंह का पुलिस रिमांड लेकर उससे पूछताछ करने से कई खुलासे होने की संभावना है। देहाती पुलिस इस वर्ष अब तक 83 किलो हेरोइन बरामद कर चुकी है। दविंदर सिंह के पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संबंधों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें