फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्ठा और अलीशा जीती ओवर ऑल ट्राफी

Sat, 26 Oct 2013 09:42 PM IST
अमर उजाला,मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौशाला मिट्ठन लाल कालड़ा गर्ल्स  मेमोरियल स्कूल में शनिवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसको मरहूम मिट्ठन लाल कालड़ा की याद में करवाया गया। प्रतियोगिता में कुल 13 स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

इसकी ओवर ऑल ट्राफी डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा निष्ठा चुघ और अलीशा ने जीती। दोनों ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अपने विचार रखे थे।

इसमें गौशाला स्कूल की छात्रा संदीप कौर ने पहला, सेंट सोल्जर कान्वेंट स्कूल की सवरीत कौर ने दूसरा और डीएवी गर्ल्स स्कूल की ममदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता को जज गुरू नानक कॉलेज फॉर गर्ल्स की लेक्चरर परमजीत कौर, रमनदीप कौर और देव समाज फिरोजपुर कॉलेज के लेक्चरर साहिल चराया ने किया।

इस में मुख्य अतिथि कालड़ा परिवार, गौशाला कमेटी के अध्यक्ष अमृत लाल खुराना, बाल कृष्ण कटारिया और शिव कटारिया थे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रिंसिपल सरोज नागपाल ने स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसका मंच संचालन गुरजीत कौर ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जसपाल सिंह, सोनिया और शरण उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें