फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलून पर सज रही दुल्हन पर अपनों ने ही डाला तेजाब

Mon, 09 Dec 2013 07:09 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिसंबर की सुबह मन में सपने संजोए विवाह के मंडप पर पहुंचने से पहले ब्यूटी सेलून में तैयार हो रही दुल्हन पर तेजाब उसकी होने वाली तलाकशुदा जेठानी ने ही फैंकवाया था।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने तेजाब कांड की मुख्य आरोपी पटियाला निवासी अमित पाल कौर समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

अमित पाल कौर ने रंजिशन इस वारदात को अंजाम दिया, उसकी मंशा ही कि उसका घर नहीं बसा तो वह ससुराल पक्ष का भी घर नहीं बसने देगी।

इस काम के लिए अमितपाल कौर ने दुल्हन पर तेजाब डालने वाले दूसरे मुख्य आरोपी परविंदर सिंह के साथ दस लाख रुपये में सौदा तय किया था और डेढ़ लाख रुपये की अदायगी भी कर दी थी।

परविंदर सिंह ने अपने चार साथियों के साथ मिल कर इस घटना को अंजाम दिया।

इस मामले में पुलिस ने अमित पाल कौर के अलावा परविंदर सिंह, सनप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह और राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने पुलिस की जांच को भटकाने के लिए घटना स्थल पर आरोपी ने प्रेमी द्वारा लिखा फर्जी पत्र फैंका था, जबकि पुलिस जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें