बीते शनिवार को मिला बच्ची का शव
इस बीच बच्ची झुग्गी के बाहर पास ही स्थित नल से पानी से मुंह धोने के लिए गई पर वापस नहीं लौटी। पूरी रात तलाश करने के बावजूद सुबह पुलिस को सूचित किया। इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि मोड़ रोड स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में बच्ची का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
देर रात प्रेसवार्ता दौरान एसएसपी ने बताया कि अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी मुकेश कुमार बाइक पर थांदेवाला रोड पर आ रहा है। उसका पीछा किया तो उसने पुलिस टीम में शामिल एसएचओ पर फायर कर दिया। मगर गोली पास के पेड़ पर जा लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी की टांग पर लगी और उसे एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपित पर पहले भी दो हत्या सहित तीन केस दर्ज हैं। पहले भी शख्स एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर चुका है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी का चालान बना कर जल्द कोर्ट में पेश करने को कहा गया है ताकि इसे दोबारा से कड़ी सजा मिल सके।