फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, मां के साथ जिंदा जल गई महिला पुलिसकर्मी

Sat, 17 Jan 2026 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)

सार

पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई और संगरूर में सीआईडी में तैनात सरबजीत कौर और उनकी मां जिंदा जल गई।
विज्ञापन
मृतका महिला कर्मचारी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिड़बा के नजदीकी गांव सूलर घराट में शनिवार सुबह एक कार पेड़ से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई, जिससे कार में सवार मां-बेटी जिंदा जल गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि कार चालक मृतका सीआईडी में मुलाजिम थीं।

जानकारी अनुसार गांव मौड़ां निवासी सरबजीत कौर अपनी माता इंद्रजीत कौर के साथ रिश्तेदारी में अपनी स्विफ्ट कार में जा रही थीं और सूलरघराट के समीप उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई। कार में आग लग गई और दोनों जिंदा जल गईं।

डीएसपी डाॅ. रुपिंदर कौर बाजवा ने बताया कि पुलिस को करीब सात बजे इस घटना की सूचना मिली कि नहर के पास एक कार जल रही है। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि कार में दो लोग सवार थे जो बुरी तरह जल चुके थे। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि कार में सीआईडी मुलाजिम सरबजीत कौर तथा उनकी माता इंद्रजीत कौर सवार थीं। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया है तथा सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें