फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बठिंडा में धुंध के कारण हादसा, डबवाली नेशनल हाईवे पर आपस में टकराईं छह गाड़ियां, पांच लोग जख्मी

Sat, 16 Nov 2024 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

सहारा जनसेवा संगत के सदस्य सिंकदर कुमार ने बताया कि संस्था के कंट्रोल नंबर पर सूचना मिली थी कि बठिंडा डबवाली नेशनल हाईवे पर स्थित गांव गुरूसर सैणेवाला के समीप धुंध के कारण कई गाड़ियां आपस में टकरा गई।
विज्ञापन
बठिंडा में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में शनिवार सुबह धुंध के कारण बठिंडा डबवाली नेशनल हाईवे पर एक ट्राले समेत छह गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सहारा जनसेवा संगत एवं अन्य समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने घायलों को बठिंडा एवं डबवाली के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


सहारा जनसेवा संगत के सदस्य सिंकदर कुमार ने बताया कि संस्था के कंट्रोल नंबर पर सूचना मिली थी कि बठिंडा डबवाली नेशनल हाईवे पर स्थित गांव गुरूसर सैणेवाला के समीप धुंध के कारण कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। सूचना मिलने के बाद वो अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में पांच लोग घायल हुए है। जिनमें से दो को सिविल अस्पताल डबवाली एवं तीन घायलों को सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया। 

विज्ञापन


धुंध ज्यादा होने के कारण पहले एक ट्राला आगे जा रही कार से टकरा गया, फिर उसके बाद उस ट्राले के पीछे आ रही तीन गाड़ियां ट्राले की बैकसाइड जा टकराई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गांव कुटी के पास धुंध के कारण एक पीआरटीसी बस भी आगे जा रहे ट्राले से टकरा गई। 
विज्ञापन


आपस में टकराई गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। ट्रैफिक इंचार्ज मंजीत सिंह ने लोगों से अपील की कि धुंध में अपने वाहन को धीमी गति से चलाएं और अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर रखें। इसके अलावा वाहन पर लगी दोनों पार्किंग लाइटें चलाकर रखें।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें