फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने जिसके भरोसे छोड़ा उसने किया मासूम से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस ने गुरुवार को दो साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां के मुताबिक उसने आरोपी से कहा था कि वह पड़ोस में जा रही है तब तक वह उसकी बेटी का ध्यान रख ले। इसी दौरान मां के लौटने से पहले आरोपी ने दो साल की बच्ची से बलात्कार किया।

पुलिस के मुताबिक संदीप पीड़िता के पड़ोस में रहता है। बुधवार को रात 9.30 बजे पीड़िता की मां कुछ काम से बाहर गई। उसने संदीप से कहा की बेटी का ध्यान रख लेना।
विज्ञापन


यह देखते हुए कि परिवार में और कोई भी नहीं है आरोपी ने 2 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता फलों का ठेला लगाते हैं इस कारण वो देर से लौटते हैं.

जब पीड़िता की मां घर लौटी तो उन्होंने अपनी बच्ची को रोते हुए देखा। परेशान मां बेटी को लेकर जिला सरकारी अस्पताल पहुंची जहां मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि की गई।
विज्ञापन


गुरुवार को 3 बजे मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद शाम 5 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी उत्तरप्रदेश में मजदूरी करता है जो अपने परिवार से मिलने के लिए कई महीनों बाद आया हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें