फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत

Wed, 16 Oct 2013 10:55 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
बूड़ा गुज्जर रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरसाइकिल की टक्कर में मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव चक्क बख्तू (बठिंडा) निवासी हरपाल सिंह (35) मंगलवार को किसी घरेलू काम से गांव संगराणा निवासी अपने भांजे जसकरन सिंह (27) के  पास आया हुआ था। वह दोनों अन्य दो व्यक्तियों के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर मुक्तसर से काम निपटाकर देर रात करीब आठ बजे जसकरन सिंह के संगराणा स्थित निवास को लौट रहे थे।

वह जब बूड़ा गुज्जर रोड पर गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों मामा-भांजा सड़क पर गिर पड़े और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मौका पाकर ट्रैक्टर चालक गुरलाल सिंह घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर के सब इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर गुरलाल सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें