फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YEAR ENDER 2018: कार कंपनियों ने कर दी डिस्काउंट की बारिश, एक से बढ़कर एक निकाला आॅफर

Mon, 24 Dec 2018 03:17 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
new car
आॅटो बाजार में इस साल कई नई कारों ने दस्तक दी तो कई पुरानी कारों को अपडेट किया गया। इसी के साथ कई कार कंपनियां जनवरी, 2019 से कारों पर दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन इससे पहले हर बार की तरह एक बार फिर से स्टॉक क्लियरंस के तहत हर छोटी बड़ी कार पर आॅफर की भरमार हो रही है।  

मारुति सुजुकी, टोयोटा और होंडा समेत कई कंपनियां कारों पर डेढ़ लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही हैं। अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो शायद ही आपको इससे बेहतर डिस्काउंट मिले।
 
विज्ञापन

2 of 10
Hyundai Grand i10
Hyundai i10 Sportz
हुंडई की इस हैचबैक कार पर करीब 1.07 लाख रुपए से 1.12 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कार पर कंपनी 1 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है। हालांकि हुंडई पर मिलने वाले डिस्काउंट का फायदा कार के रंग पर निर्भर है। 
विज्ञापन

3 of 10
Maruti Suzuki Dzire
Maruti Suzuki Dzire 
मारुति सुजुकी की डिजायर पर 90,100 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 45,100 रुपए का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। बात करें डीजल वेरिएंट की तो कार पर 60,100 रुपए का डिस्काउंट और 30,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। 

4 of 10
Hyundai Elite i20
Hyundai Elite i20
हुंडई इलाइट आई20 पर 50,000 रुपए तक का डिस्काउंट और कंपनी की तरफ से एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है। वहीं कंपनी ईओन कार पर 50,000 रुपये का डिस्काउंट  आॅफर दे रही है। 
विज्ञापन

5 of 10
फोर्ड फिगो
Ford figo
फोर्ड फिगो पर 1.01 लाख रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, इसके अलावा कार को एक्सचेंज करते हैं तो 20,000 रुपये तक के डिस्काउंट की भी सुविधा है। फोर्ड फिगो के ट्रेंड एमटी, टाइटैनियम एमटी पेट्रोल वेरिएंट पर कंपनी 58,050 रुपए तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। 
विज्ञापन

6 of 10
Honda Brio
Honda Brio
होंडा की  ब्रियो खरीदने पर आप 1 रुपये में 19,000 रुपये का इंश्योरेंस फ्री पा सकते हैं, वहीं कार पर कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मौजूद है। 
विज्ञापन

7 of 10
nissan micra active
Nissan micra 
निसान की माइक्रा एक्टिव 18 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो इस कार पर आपको 7,000 रुपये की छूट भी पा सकते हैं। 

8 of 10
Tata Bolt
Tata Bolt
टाटा की इस कार पर आपको 50,000 रुपए तक का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है।  इसके साथ्स ही कार पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। 

9 of 10
Datsun redi-Go AMT
Datsun Redi-go
रेडी गो के 800 सीसी वेरिएंट पर कंपनी 8,500 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही कंपनी 10,000 रुपए की कीमत का इंश्योरेंस मात्र 1 रुपये में दे रही है। इसके अलावा कार पर 14,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

10 of 10
Renault Kwid
Renault Kwid
रेनो अपनी सबसे छोटी कार क्विड पर खरीदने के पहले साल के लिए 10,000 से 20,000 रुपए तक का फ्री इंश्योरेंस दे रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें