पाकिस्तान की दम तोड़ती अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और विकास के मुद्दों पर संकटों का सामना कर रही प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार को एक शख्स ने हिलाकर रख दिया है। इमरान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आजादी मार्च निकाला जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह सब किसके कारण हो रहा है। दरअसल, यह शख्स और कोई नहीं पाकिस्तान की सबसे बड़ी धार्मिक पार्टी के मुखिया मौलाना फजल-उर-रहमान हैं। इन्हें मौलाना डीजल भी कहा जाता है, जो पहले भी कई नेताओं की परेशानी का सबब बन चुके हैं।