फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर, कमेंटेटर और एनआरए बोर्ड मेंबर: अब एफबीआई चीफ काश पटेल की बनी मंगेतर, कौन हैं एलेक्सिस विल्किंस?

Mon, 05 Oct 2026 11:24 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस से सगाई कर ली है। दोनों 2023 से रिलेशनशिप में हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं काश पटेल की मंगेतर एलेक्सिस विल्किंस और कैसी रही उनकी लव स्टोरी? 
विज्ञापन
1 of 8
कौन हैं एलेक्सिस विल्किंस? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के डायरेक्टर काश पटेल और उनकी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस की सगाई हो गई है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की। विल्किंस ने पटेल के साथ एक फोटो शेयर की और अपनी नई डायमंड रिंग दिखाई।

 
विज्ञापन

2 of 8
एलेक्सिस विल्किंस - फोटो : इंस्टाग्राम (alexiswilkins)
इसके साथ ही उन्होंने मजाक में फोटो का कैप्शन लिखा, 'अब मामला कानून के हाथ में है।' पटेल और विल्किंस 2023 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, दोनों की उम्र में लगभग 18 साल का फर्क है। पटेल ने फरवरी 2025 में एफबीआई डायरेक्टर के तौर पर शपथ ली थी और उस समय विल्किंस भी वहां मौजूद थीं।
विज्ञापन

3 of 8
एलेक्सिस विल्किंस - फोटो : इंस्टाग्राम (alexiswilkins)
एलेक्सिस विल्किंस कौन हैं?
एलेक्सिस विल्किंस एक कंट्री सिंगर और पॉलिटिकल कमेंटेटर हैं। उन्होंने अपने बचपन का कुछ समय इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड में बिताया, लेकिन वे मुख्य रूप से अमेरिका के अर्कांसस में पली-बढ़ीं। जुलाई 2025 में 'द मेगिन केली शो' में उन्होंने बताया कि उन्हें यूरोप में रहना पसंद था, लेकिन रहने के लिए अर्कांसस उनकी पसंदीदा जगह है। प्रेगर यूनिवर्सिटी फाउंडेशन के लिए बनाए गए एक वीडियो में विल्किंस ने बताया कि उनकी परवरिश एक ईसाई परिवार में हुई थी और वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं।
 

4 of 8
एलेक्सिस विल्किंस - फोटो : इंस्टाग्राम (alexiswilkins)
कहां से की पढ़ाई? 
विल्किंस ने 2020 में नैशविले की बेलमोंट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान, वह यूनिवर्सिटी की एथिक्स डिबेट टीम का हिस्सा रहीं। उन्हें विलियम्स-मरे राइटिंग अवॉर्ड और इकोनॉमिक्स क्रिटिकल थिंकिंग अवॉर्ड भी मिला।
विज्ञापन

5 of 8
एलेक्सिस विल्किंस - फोटो : इंस्टाग्राम (alexiswilkins)
सिंगिंग के साथ-साथ राजनीति में भी एक्टिव
विल्किंस के अनुसार, वह अगस्त 2007 से रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट, परफॉर्मर और राइटर के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होंने अप्रैल 2023 में अपना पहला एल्बम, EP 'ग्रिट' (Grit) रिलीज किया। वह राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
एलेक्सिस विल्किंस - फोटो : इंस्टाग्राम (alexiswilkins)
लिंक्डइन के अनुसार, वह मई 2025 से 'द अमेरिकन बॉर्डर स्टोरी' के लिए कंसल्टेंट रही हैं। वह जून 2025 से नेशनल राइफल एसोसिएशन (NRA) की बोर्ड मेंबर भी रही हैं। वह 'टर्निंग पॉइंट USA' की एंबेसडर और 'द यूनिटी प्रोजेक्ट' की कॉन्ट्रिब्यूटर भी हैं।
विज्ञापन

7 of 8
एलेक्सिस विल्किंस - फोटो : इंस्टाग्राम (alexiswilkins)
पटेल से कैसे हुई मुलाकात? 
विल्किंस ने 'मेगिन केली शो' में बताया कि वह पटेल से पहली बार नैशविले में एक दोस्त के घर पर मिली थीं। उन्होंने कहा कि पटेल की ईमानदारी ने उन्हें पहली ही नजर में प्रभावित किया था। हालांकि, उनकी मुलाकात की सही तारीख पता नहीं है।
विज्ञापन

8 of 8
एलेक्सिस विल्किंस - फोटो : इंस्टाग्राम (alexiswilkins)
देशभक्ति को लेकर भी दोनों की सोच एक जैसी है। विल्किंस ने बताया कि उनका रिश्ता पटेल के एफबीआई डायरेक्टर बनने से बहुत पहले ही शुरू हो गया था। जुलाई 2025 में, उन्होंने बताया कि वे ढाई साल से ज्यादा समय से साथ थे, और उस दौरान उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि पटेल एफबीआई चीफ बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें