ईरान के तेहरान में विस्फोट के बाद उठता धुआं
- फोटो : पीटीआई
खतरा खत्म होने तक जारी रहेगा ऑपरेशन राइजिंग लायन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल ने ईरानी ठिकानों पर हमला किया है। कुछ ही समय पहले इस्राइल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन शुरू किया, जो इस्राइल के अस्तित्व के लिए ईरानी खतरे को कम करने के लिए है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि खतरा कम नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि ईरानी खतरे को कम करने के लिए जितने दिन लगेंगे, यह ऑपरेशन उतने दिन तक जारी रहेगा।