फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तानियों की करतूत: ब्रिटेन में कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग पर बवाल; ब्रिटिश सांसद ने की निंदा

सार

सांसद बॉब ब्लैकमैन उत्तर-पश्चिम लंदन निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करते हैं। इसी इलाके के लोगों को नकाबपोश खालिस्तानी आतंकवादियों ने धमकी दी। आतंकी अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग में फर्जी तरीके से घुस आए थे। 
विज्ञापन
1 of 6
Emergency - फोटो : Amar Ujala
ब्रिटेन में फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग के दौरान खालिस्तानी आतंकियों ने दर्शकों को डराया धमकाया। दरअसल, लंदन में कई जगह फिल्म की स्क्रीनिंग चल रही थी। इस दौरान उन्होंने फिल्म देख रहे लोगों को धमकी दी। इसे लेकर विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद ने ब्रिटेन के गृह सचिव से मामले में दखल देने की मांग की है।  दरअसल, सांसद बॉब ब्लैकमैन उत्तर-पश्चिम लंदन निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करते हैं। इसी इलाके के लोगों को नकाबपोश खालिस्तानी आतंकवादियों ने धमकी दी। आतंकी अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग में फर्जी तरीके से घुस आए थे। 

बॉब ब्लैकमैन ने हाउस ऑफ कॉमन्स को बताया कि फिल्म 'इमरजेंसी' को कई विवादों का सामना कर पड़ रही है। इसकी स्क्रीनिंग में भी अड़चने डाली जा रही हैं। फिल्म देखने पहुंचे लोगों को धमकाया जा रहा है। वॉल्वरहैम्प्टन, बर्मिंघम, स्लो, स्टेन्स और मैनचेस्टर से ऐसी खबरें सामने आई हैं। इसकी वजह से व्यू और सिनेवर्ल्ड सिनेमा चेन ने ब्रिटेन के कई सिनेमाघरों से फिल्म को हटाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
ब्लैकमैन ने संसद में कहा, 'रविवार को मेरे निर्वाचन क्षेत्र के कई लोग हैरो व्यू सिनेमा में 'इमरजेंसी' फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए जुटे। उन्होंने टिकट खरीदे और अंदर गए। फिल्म की स्क्रीनिंग के लगभग 30 या 40 मिनट बाद नकाबपोश खालिस्तानी आतंकवादी थिएटर में घुस आए। उन्होंने दर्शकों को धमकाया और स्क्रीनिंग को जबरन रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म इमरजेंसी में कंगना - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि यह फिल्म बहुत विवादास्पद है। मैं इसकी विषय-वस्तु पर टिप्पणी नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों और अन्य सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के इस फिल्म को देखने और इस पर निर्णय लेने के अधिकार का बचाव करता हूं। फिल्म में उस दौरा को दिखाया गया है, जब इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री थीं।

4 of 6
इमरजेंसी की शूटिंग के दौरान अनुपम खेर और कंगना - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
सांसद ने कहा कि ब्रिटेन में कुछ लोगों का मानना है कि यह सिख विरोधी फिल्म है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को खुद ही निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए और ऐसे गुंडों से डरना नहीं चाहिए, जो फिल्में देखने के लोकतांत्रिक अधिकारों को बाधित करना चाहते हैं। क्या हमें अगले सप्ताह गृह सचिव यवेट कूपर से एक बयान मिल सकता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि ऐसा क्या किया जाए कि जो लोग ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं, जिसे सेंसर ने पास किया है, वे शांति और सद्भाव के साथ ऐसा कर सकें? मैं सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन करने के लोगों के अधिकार का पूरी तरह से बचाव करता हूं, लेकिन देखने में बाधा डालने का नहीं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रशंसकों को पसंद आ रहा है इमरजेंसी में कंगना का लुक - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमन्स की नेता लूसी पॉवेल ने लेबर पार्टी सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा कि ब्लैकमैन ने स्वतंत्र अभिव्यक्ति और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने के अधिकार के बीच संबंध के बारे में एक बहुत ही महत्वपूर्ण मामला उठाया है। पॉवेल ने कहा, 'मैं निश्चित रूप से सुनिश्चित करूंगी कि वह और पूरा सदन उनके द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपडेट जुटाए और सरकार तक पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
दरअसल, कुछ ब्रिटिश सिख समूहों ने 'इमरजेंसी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए हैं। पिछले शुक्रवार को रिलीज होने के बाद से ब्रिटेन के कुछ सिनेमाघरों में इसकी स्क्रीनिंग में खलल डाली गई। सिख प्रेस एसोसिएशन समूह ने सोशल मीडिया पर कहा था कि फिल्म को सिख विरोधी बताया जा रहा है। इन विरोधों के कारण इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में बर्मिंघम और वॉल्वरहैम्प्टन में स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई। सामुदायिक संगठन इनसाइट यूके ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें नकाबपोश प्रदर्शनकारियों को लंदन में फिल्म की स्क्रीनिंग में खलल डालते हुए दिखाया गया था। फिल्म का निर्देशन कंगना रनौत ने किया है, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका भी निभा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें