फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tsunami Photos: जापान और रूस में भूकंप-सुनामी के बाद डराने वाला मंजर, अलर्ट पर राहत और बचाव कार्य एजेंसियां

Wed, 30 Jul 2025 10:16 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

रूस में लगे भूकंप के तगड़े झटकों के बाद का मंजर डराने वाला है। प्रभावित जगहों से लोगों को सुरक्षित इलाकों में भेजा जा रहा है। इसी बीच रूसी की भूभौतिकीय एजेंसी ने बताया है कि भूकंप के झटकों के बाद कामचटका में 30 से अधिक बार झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
1 of 5
रूस और जापान के कई इलाकों में भूकंप-सुनामी के कारण अलर्ट - फोटो : पीटीआई
सुनामी की चेतावनी के साथ कामचटका के तट पर आए भूकंप के बारे में इस एजेंसी ने बताया कि रिक्टर स्केल पर 2 से 5 तीव्रता वाले 30 से अधिक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रूस की समाचार एजेंसी- TASS की रिपोर्ट के अनुसार, एक क्षेत्रीय हवाई अड्डे को नुकसान हुआ है। कई लोगों को मामूली चोटें आने की सूचना भी मिली है। भूकंप और सुनामी डरे-सहमे लोगों को अपने घरों की छतों पर देखा गया।
विज्ञापन

2 of 5
रूस और जापान के कई इलाकों में भूकंप-सुनामी के कारण अलर्ट - फोटो : पीटीआई
रूस और जापान के कई इलाकों में भूकंप-सुनामी के कारण अलर्ट जारी किया गया है। धरती कांपने के साथ-साथ समुद्र में उठने वाली लहरों को देखकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं और सहमे हुए लोग आपदा या त्रासदी की आशंका में जी रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रूस और जापान के कई इलाकों में भूकंप-सुनामी के कारण अलर्ट - फोटो : पीटीआई
कई इलाकों में भूकंप-सुनामी के कारण जारी किए गए अलर्ट के बाद अफरा-तफरी जैसा माहौल भी दिखा। रूस और जापान के अलग-अलग हिस्सों से आने वाली ऐसी ही एक तस्वीर में वाहनों की लंबी कतारें देखी गई।

4 of 5
रूस में भूकंप - फोटो : PTI
समुद्री इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। लगातार लग रहे भूकंप के झटकों के कारण समुद्र में सामान्य से ऊंची लहरें उठ रही हैं। राहत और बचाव कार्य चलाने वाली एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूकंप के झटकों और सुनामी के अलर्ट के बाद रूस का एक इलाका - फोटो : पीटीआई
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि हवाई, चिली, जापान और सोलोमन द्वीप समूह के कुछ तटीय क्षेत्रों में ज्वार स्तर से 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। रूस और इक्वाडोर के कुछ तटीय क्षेत्रों में 3 मीटर से भी ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें