युद्ध की तैयारी में यूक्रेन ने नाटो से भी मदद मांगी है। बता दें कि नाटो में 28 देशों के 70 लाख से भी ज्यादा सैनिक हैं। वहीं, यूक्रेन की सेना संख्याबल के मामले में रूस से काफी कमजोर है। रूस की सेना में जहां 10 लाख से ज्यादा सैनिक हैं वहीं यूक्रेन की सेना में मात्क 2.55 लाख सैनिक हैं, जो रूस की तुलना में एक चौथाई ही हैं। बता दें कि रूस के पास 25 लाख रिजर्व सैनिक भी हैं।
रक्षा बजट की बात करें तो सैन्य बल के बाद इस मामले में भी यूक्रेन रूस से कमजोर ही है। यूक्रेन का रक्षा बजट जहां सात हजार करोड़ रुपये है जो उसकी जीडीपी का 5.1 फीसद है, वहीं रूस का रक्षा बजट 4.6 लाख करोड़ रुपये है जो रूस की जीडीपी का 4.3 फीसद है।