फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में तूफान का तांडव: जलमग्न हुए कई शहर, सड़कें धंसी, बिजली गुल, देखें तूफान से तबाही की तस्वीरें

Thu, 23 Mar 2023 09:00 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई शहर पानी में डूब गए हैं। तेज हवाओं से बिजली की लाइनें टूट गईं हैं। इससे लाखों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश के चलते हालात और खराब होने की आशंका जताई है। तस्वीरों में देखिए कैसे हैं हालात...
विज्ञापन
1 of 6
अमेरिका में तूफान से तबाही - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के पश्चिमी तटीय राज्य कैलिफोर्निया में एक बार फिर चक्रवाती तूफान (California Bomb Cyclone) का कहर देखने को मिल रहा है। तूफान के चलते यहां हालात खराब होते जा रहे हैं। भारी बारिश और बर्फबारी ने बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं। कई शहर पानी में डूब गए हैं। तेज हवाओं से बिजली की लाइनें टूट गईं हैं। इससे लाखों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश के चलते हालात और खराब होने की आशंका जताई है। तस्वीरों में देखिए कैसे हैं हालात...

 
विज्ञापन

2 of 6
अमेरिका में तूफान से तबाही - फोटो : सोशल मीडिया
दो लाख से ज्यादा लोग अंधेरे में रहने को मजबूर
तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। इस कारण कम से कम दो लाख लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हो गए हैं। पूरे राज्य में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। 
    
 
विज्ञापन

3 of 6
नाव के जरिए लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
घरों में भरा पानी, रेस्क्यू किए जा रहे लोग
भारी बारिश के चलते हजारों की संख्या में लोगों के घरों में पानी भर गया है। इसके चलते लोग घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। इसके लिए नाव का सहारा लिया जा रहा है। 

 

4 of 6
भारी बारिश के चलते कई जगह सड़कें धंस गईं हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लाइट्स प्रभावित हुईं, सड़क भी जलमग्न हुए 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट पर भी इसका असर पड़ा। भयंकर तूफान के कारण उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इसके अलावा कई सड़कें भी जलमग्न हो गईं हैं। इसके चलते कई गाड़ियां बीच रास्ते में फंस गईं।  
 
विज्ञापन

5 of 6
अमेरिका में तूफान से तबाही - फोटो : सोशल मीडिया
20 लोगों की मौत, अरबों डॉलर का नुकसान
कैलिफोर्निया ने दिसंबर के अंत से तूफानों की एक श्रृंखला देखी है। दिसंबर के बाद बारिश के कारण बाढ़ और फिर यहां रिकॉर्ड बर्फबारी भी हुई। इसके कारण 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई और अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। सांता क्रूज काउंटी ने बिजली के तारों और कारों के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी है। सेंट्रल वैली की तुलारे काउंटी में व्यापक बाढ़ के डर के कारण अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का आदेश दिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमेरिका में तूफान से तबाही - फोटो : सोशल मीडिया
भूस्खलन का बढ़ता खतरा 
एनडब्ल्यूएस लॉस एंजिल्स के अनुसार, जैसे-जैसे बारिश की दर बढ़ती है, वैसे-वैसे मिट्टी धंसने, बाढ़ और भूस्खलन होने का खतरा बढ़ जाएगा। केवल छह महीने पहले तक कैलिफोर्निया में अत्यधिक सूखा था, जो तीन साल तक चला। अब इस मौसम में कम से कम 11 वायुमंडलीय नदियों ने राज्य को प्रभावित किया है, जो भारी बारिश, बर्फबारी, बाढ़ और भूस्खलन लेकर आया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें