भारी अंतर्राष्ट्रीय दवाब और प्रतिबंधों के बीच रूस ने आखिर यूक्रेन पर हमला बोलते हुए उसके खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। खबरों के मुताबिक इस हमले में अब तक 40 सैनिकों और 10 नागरिकों की मौत हुई है। तस्वीरों में देखें यहां अब तक क्या-क्या हुआ।
आखिरकार रूस ने आज यूक्रेन के खिलाफ चौतरफा युद्ध छेड़ दिया और उस पर दक्षिण, पूर्व और उत्तर से जमीन और हवाई मार्ग से हमले किए। इस हमले में यूक्रेन को जबरदस्त नुकसान हुआ है। खबरों के मुताबिक अब तक 40 सैनिकों और 10 नागरिकों की मौत हुई है। इस बीच दोनों ओर से सख्त बयानबाजी भी हो रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किसी भी देश को इसमें दखल न देने की चेतावनी दी है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि उनका देश कभी नहीं झुकेगा और आखिरी दम तक लड़ेगा। तस्वीरों में देखें यहां अब क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन
2 of 9
Russia Ukraine war
- फोटो : social media
यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि खार्किव शहर में गोलाबारी ने एक अपार्टमेंट ब्लॉक में एक लड़के की जान ले ली, अन्य नागरिक भी मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 9
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : Screen Grab
व्लादिमीर पुतिन द्वारा हमले का आदेश देने के बाद यूक्रेन में धमाके देखे गए। कई शहरों में धुएं का गुबार नजर आया। रूस की तरफ से आसमान से मिसाइलों और बमों की बारिश हुई, जिसमें सेना को भारी नुकसान हुआ। हमले में यूक्रेन के 40 जवान मारे गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की के सलाहकार ने रूस के हमले में 40 यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दर्जनभर से ज्यादा सैनिक घायल भी हुए हैं।
4 of 9
यूक्रेन की सेना(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह शहरों को निशाना नहीं बना रहा है, बल्कि सटीक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है और उसे दावा किया कि हमले से नागरिक आबादी के लिए कोई खतरा नहीं है। फिर भी यूक्रेन के पूर्व में लुहान्स्क, सुमी, खार्किव और चेर्निहाइव सभी पर हमले की सूचना मिली है। साथ ही पश्चिम में पोलैंड के साथ सीमा के करीब ज़ाइटॉमिर और ल्वीव में भी धमाकों की सूचना मिली है।
विज्ञापन
5 of 9
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : सोशल मीडिया
लिविव में विस्फोटों और हवाई हमले की खबरें आ रही हैं। यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय द्वारा सैकड़ों हताहतों की सूचना दी गई है। एक भयावह वीडियो में दिखा कि मध्य यूक्रेन में चर्कासी क्षेत्र के उमान में एक साइकिल सवार पर एक गोला आ गिरा और वह वहीं ढेर हो गया। रिपोर्टों में कहा गया है कि एक नागरिक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
6 of 9
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : रायटर्स
एक वीडियो में पश्चिम यूक्रेन में भी इवानो-फ्रैंकिव्स्क हवाई अड्डे पर एक क्रूज मिसाइल गिरते हुए दिखी है। वहीं, खार्किव में एक अपार्टमेंट ब्लॉक में एक नागरिक हताहत हुआ।
एक सैन्य इकाई के 19 मील के दायरे में आबादी को निकालने की घोषणा की गई है। एक अन्य वीडियो में खेरसॉन में रूसी सैन्य वाहनों को 'Z' के रूप में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
7 of 9
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : EPA
यूक्रेन पर किए गए रूस के हमले से जनजीवन का नुकसान जारी है। यूक्रेन के सीमा बल ने कहा है कि रूसी सेना लगातार आगे बढ़ रही है और कीव तक पहुंचने वाली है। इस बीच कीव के करीब एक मिलिट्री प्लेन क्रैश में यूक्रेन के 14 जवानों की मौत हो गई।
8 of 9
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : AFP
रूस के हमले से यूक्रेन में हर तरफ अफरातफरी मची है। कई शहरों में तबाही का मंजर नजर आने लगा है। इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय की तरफ से यूक्रेन पर हमले को लेकर सफाई जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि रूसी सेना का अभियान यूक्रेन को नाजियों से आजाद कराने का है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि कोई भी यूक्रेन पर कब्जे की बात नहीं कर रहा और रूस के संदर्भ में इस शब्द का इस्तेमाल गलत है।
यूक्रेन का एक सैनिक हेलिकॉप्टर निप्रो शहर के बाहर स्थित एक फ्यूल स्टेशन के ऊपर से उड़ान भरता हुआ। रूसी सैनिक कई शहरों में घुस चुके हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया है कि ओडेसा में रूसी सेना के हमले में 18 लोगों की मौत हो गई है। अभी यह साफ नहीं है कि मारे गए सिर्फ सैनिक हैं या इनमें आम नागरिक भी शामिल हैं। अफसरों ने बताया कि रूसी सैनिक ओडेसा की तरफ से राजधानी कीव की ओर बढ़ रहे हैं।